हैदराबाद : सैदाबाद स्टील ब्रिज उद्घाटन कार्यक्रम में ओवैसी भाइयों की सीएम रेवंत रेड्डी द्वारा तारीफ करने पर गोशामहल विधायक राजा सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही नसीहत दी कि सीएम को तारीफ करने से पहले ओवैसी परिवार के राजनीतिक इतिहास को जानना चाहिए।
राजा सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मामले में ओवैसी भारत के समर्थन में खड़े रहे। सीएम रेवंत के कहने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कल की सभा में ‘वंदे मातरम’ बजा दिया होता तो पता चल जाता कि असली देशभक्त कौन है और देशद्रोही कौन। राजा सिंह ने आरोप लगाया है कि इन भाइयों की वजह से न सिर्फ तेलंगाना बल्कि देश को भी भारी नुकसान हो रहा है, देश में हिंदू-मुस्लिमों के बीच झगड़ों की वजह यही हैं।
Also Read-
विधायक ने सवाल किया कि सीएम रेवंत रेड्डी अकबरुद्दीन के विवादित डायलॉग को कैसे भूल गए? अकबरुद्दीन ने अतीत में कहा था कि अगर उन्हें 15 मिनट दिए जाएं तो वे दिखा देंगे कि देश का क्या होगा। उन्होंने कड़ी आलोचना की कि हिंदुओं द्वारा चुकाए गए टैक्स के पैसे को ले जाकर ओवैसी भाइयों के झोलियों में रखा जा रहा है।
