Q News- तीनमार मल्लन्ना की गिरफ्तारी में कोई राजनीति नहीं : पूर्व साथी चिलुक प्रवीण

हैदराबाद : क्यू न्यूज के संस्थापक तीनमार मल्लन्ना उर्फ चिंतपंडु नवीन की गिरफ्तार को लेकर एक और निंदा की जा रही तो दूसरी ओर उनके साथ काम कर चुके पूर्व साथियों ने गिरफ्तारी को सही ठहराया है। साथ ही कहा कि मल्लन्ना की गिरफ्तारी में कोई राजनीति नहीं है।

क्यू न्यूज में मल्लन्ना के साथ कार्य कर चुके पूर्व साथी चिलुक प्रवीण ने शनिवार को विश्वनाथ और चंदु के साथ मिलकर शनिवार को सोमाजीगुड़ा प्रेस क्लब में मीडिया से कहा कि तीनमार मल्लन्ना ने गैर कानूनी कार्य किया है। इसीलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। इसी क्रम में पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा को प्रताड़ित किये जाने के कारण वह काफी मानसिक रूप से दबाव चला गया और आत्महत्या करने की कोशिश की है। इसी बात को लेकर तीनमार मल्लन्ना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:

Q News : तीनमार मल्लन्ना कोर्ट में पेश, भेजे गये चंचलगुड़ा जेल

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होने के चार महीने की जांच पड़ताल के बाद ही पुलिस ने तीनमार मल्लन्ना को गिरफ्तार किया है। तीनमार मल्लन्ना द्वारा लोगों को प्रताड़ित किये जाने की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इसीलिए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज किया गया है। मल्लन्ना की गिरफ्तार के बाद कुछ और पीड़ित सामने आने की उम्मीद है। उन्होंने मांग की कि तीनमार मल्लन्ना के भ्रष्टाचार को लेकर समग्र जांच की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X