हैदराबाद: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आज दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में शनिवार को शाम 7 बजे यह मैच शुरू होगा। पहला टी-20 बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इसलिए भारत का पूरा फोकस इस मैच पर है।
साथ ही चर्चा जोरों पर है कि इस मैच में 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव डेब्यू करेंगे। इसी को लेकर उनका किया हुआ पोस्ट वायरल हो गया है।

यहां की पिच गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए संतुलित बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले मैच की तरह इस मैच में भी बारिश खलनायक बनने का खतरा है। इसी वजह से फैंस टेंशन में हैं।
संभावित दोनों टीमें
इंडिया टीम : संजू सैमसन/वैभव, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (w), श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव।
इंग्लैंड टीम : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (w), हैरी ब्रुक (c), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टोंग।
