सोनम वांगचुक का अनशन सातवें दिन में पहुंचा, बिगड़ रहा है स्वास्थ्य, सीजेपी ने की है यह अपील

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा शुरू किया गया अनशन शनिवार तक सातवें दिन में पहुंच गया। इस दौरान काक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है इस समय वांगचुक काफी कमजोर और थके हुए दिख रहे हैं। सीजेएपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस आंदोलन के समर्थन में देशभर के लोगों से एक दिन का सांकेतिक अनशन करने की अपील की है।

उन्होंने सोनम वांगचुक की ताजा स्वास्थ्य स्थिति ‘एक्स’ पर पोस्ट की। साथ ही चिंता जताई है कि वांगचुक के खुद ठीक होने की बात कहने के बावजूद, हर घंटे उनकी तबीयत बिगड़ रही है। दीपके ने कहा कि स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने सवाल किया कि छात्रों के न्याय के लिए एक महान शिक्षक जब अपनी जान दांव पर लगा रहा है, तो सरकार कब जागेगी

अपील की है इस विरोध के समर्थन में सभी लोग अपने घरों से ही एक दिन का अनशन करें और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। सीजेएपी की टीम भी वांगचुक के साथ अनशन में शामिल होगी।

Also Read-

दूसरी तरफ, सीजेएपी का प्रदर्शन शनिवार को 15वें दिन में पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते से इस आंदोलन को कई राजनीतिक नेताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से बड़े पैमाने पर समर्थन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X