अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का बड़ा भूकंप, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में महसूस किये गये झटके

काबुल/नई दिल्ली: लगातार आ रहे भूकंप झटके दुनिया भर के देशों को हिला रहे हैं। दो दिन पहले आए दो लगातार भूकंपों ने वेनेजुएला को हिलाकर रख दिया। दो दिन बीत जाने के बाद भी उस देश में अभी भी राहत कार्य जारी हैं। इससे अंदाजा लगाया सकता है कि भूकंप का असर किस हद तक है। खबर है कि वेनेजुएला लगभग एक हजार लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गये हैं। हजारों लोग लापता हैं।

इसी बीच, ताजा खबर है कि अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में बड़ा भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। भारतीय समय के अनुसार 27 जून की रात 7:04 बजे के करीब धरती से 215 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया। पूर्वोत्तर अफगानिस्तान के कालाफगान से लगभग 81 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र था।

यह भी पढ़ें-

इस भूकंप के असर से पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान में झटके महसूस किए गए। भारत में दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में हल्के झटके आए। इससे डर के मारे लोग घरों से बाहर भाग निकले। जान-माल के नुकसान से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X