Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के साथ अहम मैच, भारतीय महिला टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने का यही है रास्ता! फिर भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

महिला टी20 विश्व कप-2026 का लीग चरण खत्म होने के करीब पहुंचने के साथ ही सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है। टूर्नामेंट की कुल 12 टीमों में से ग्रुप-B से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है, जबकि पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, आयरलैंड की टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। ग्रुप-A में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया (8 अंक), भारत (6 अंक), दक्षिण अफ्रीका (6 अंक), बांग्लादेश (4 अंक) हैं। 28 जून को होने वाला ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच भारतीय टीम के लिए बेहद अहम हो गया है। बाकी तीन सेमीफाइनल स्थानों के लिए सात टीमें मुकाबला कर रही हैं। भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के अहम समीकरण इस तरह हैं:

ग्रुप-A से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस:

28 जून को होने वाले आखिरी लीग मैच में अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, तो दोनों टीमों के खाते में 8 अंक हो जाएंगे। अगर दक्षिण अफ्रीका भी अपना आखिरी मैच जीत जाए तो उस टीम के भी 8 अंक हो जाएंगे। तब नेट रनरेट में जो टीम आगे होगी, उसी को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा।

भारत हार गई तो दक्षिण अफ्रीका को भी हारना ही होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया से भारत और बांग्लादेश से दक्षिण अफ्रीका दोनों हार जाते हैं तो सेमीफाइनल में जाने के मौके टीम इंडिया के ही ज्यादा हैं। क्योंकि फिलहाल नेट रनरेट में भारत (+2.268) काफी आगे है, जबकि दक्षिण अफ्रीका (+0.734), बांग्लादेश (-0.849) पीछे हैं।

यदि भारत हारकर दक्षिण अफ्रीका जीत जाती है तो: ऑस्ट्रेलिया से भारत हार जाए और बांग्लादेश पर दक्षिण अफ्रीका जीत जाए, तो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। तब भारत को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। अगर दक्षिण अफ्रीका हार जाए तो भारत नेट रनरेट के आधार पर मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

ग्रुप-B के सेमीफाइनल चांस:

इंग्लैंड सुरक्षित है: इंग्लैंड (8 अंक) पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है। इसलिए उस टीम को अपने आखिरी मैच के नतीजे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

वेस्टइंडीज का समीकरण: आज आयरलैंड के साथ होने वाले मैच में अगर वेस्टइंडीज (6 अंक) जीत जाए, तो वह टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। तब न्यूजीलैंड, श्रीलंका की टीमें अपने आखिरी मैच के नतीजों से फर्क पड़े बिना ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी।

श्रीलंका की उम्मीदें: श्रीलंका पहले ही पांच मैच खेल चुका है। अगर वेस्टइंडीज, कीवीज (न्यूजीलैंड) टीमें अपने आखिरी मैचों में हार जाएं तभी लंका को सेमीफाइनल का टिकट मिलने का चांस होगा।

ऑस्ट्रेलिया 27 और इंडिया 10 जीते हैं

दोनों टीमों के बीच T20I सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 37 मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 27 जीते हैं। इंडिया ने सिर्फ़ 10 मैच जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X