Women’s T20 World Cup: आज चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हाई वोल्टेज मैच, आपके अच्छे प्रदर्शन की हैं दर्शकों को उम्मीद

बर्मिंघम: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में हाई वोल्टेज मैच का मंच तैयार है। रविवार को होने वाले ग्रुप-1 मैच में इंडिया टीम अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से शाम 7 बजे (एजबेस्टन) में खेलेगा। इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करने के साथ-साथ दूसरी आईसीसी ट्रॉफी के अभियान की धमाकेदार शुरुआत करना हरमन सेना का लक्ष्य है। दोनों टीमों के रिकॉर्ड देखें तो टीम इंडिया का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आ रहा है। शॉर्ट फॉर्मेट में इंडिया 13-3 से पाक पर बढ़त बनाए हुए है।

पिछले वर्ल्ड कप में भी इंडिया ने 6 विकेट से पाक को हराया था। इस मैच में भी इंडिया को जीतना है तो ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को शानदार प्रदर्शना करना ही होगा। लेकिन पिछले कुछ मैचों में ये दोनों उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रन बनाने वाली वाइस कैप्टन मंधाना उसके बाद छह पारियों (13, 12, 37, 0, 32, 8) में नाकाम रही हैं। शेफाली वर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 64 रन बनाने के बाद अगली पांच पारियों (9, 4, 2, 22, 11) में कम स्कोर पर ही सिमट गईं।

पाक की बॉलिंग का मजबूती से सामना करने के लिए इन दोनों ओपनरों का फॉर्म में आना टीम के लिए बेहद जरूरी है। कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने हाल ही में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाकर फॉर्म में वापसी की है, जो भारतीय मिडिल ऑर्डर को बड़ी मजबूती दे रही है। कैप्टन के साथ जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, भारती फुलमाली अपनी बैटिंग से स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें-

विकेटकीपर बैटर यास्तिका भाटिया को अपना स्ट्राइक रेट सुधारना होगा। सीनियर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का बल्ले और गेंद दोनों से चलना टीम के लिए अहम होगा। दूसरी तरफ पाकिस्तान की कैप्टन फातिमा सना जबरदस्त फॉर्म में है। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाली सना बैटिंग में 50 के औसत और बॉलिंग में 25 से कम के औसत से प्रदर्शन कर रही है। चोट की वजह से भारतीय बॉलर अमनजोत कौर और कश्वी गौतम का इस टूर्नामेंट से बाहर होना भारत के लिए थोड़ा नुकसानदेह है, जबकि पाक की बाएं हाथ की स्पिनर नशरा संधू को हमारी बैटर कैसे खेलती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

आपको बता दें कि 12 जून को खेले गए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219/1 रन बनाये और श्रीलंका 132 रन ही बना पाई।

महिला विश्व कप के अंतर्गत 13 जून को तीन मैच खेले गये। पहले मैच में स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड के बीच खेला गया। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाए। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 19.2 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच को स्कॉटलैंड ने 40 रनों से जीता।

दूसरे मैच में महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 107 रन ही बना पाई।

तीसरे मैच में महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। कैरेबियाई टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। 163 रन के लक्ष्य को विंडीज टीम ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बना पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X