क्या आपके पास पालतू कुत्ता है और आप ऐसा कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है, क्योंकि GHMC ने दी यह चेतावनी

हैदराबाद : GHMC ने स्पष्ट किया कि पब्लिक प्लेस में पालतू कुत्ते शौच करें तो उसे हटाकर, उसे सही तरीके से फेंकने की जिम्मेदारी कुत्तों के मालिकों की ही है। हाल ही में एक नोटिस जारी किया है कि पालतू कुत्तों के मालिक और बाहर ले जाने वाले लोग अनिवार्य रूप से इन नियमों का पालन करें।

जीएचएमसी ने कहा/बताया कि कुत्तों को बाहर ले जाने पर वे पार्क, वॉकिंग ट्रैक, बस स्टॉप, कॉलोनी की सड़कें, फुटपाथ, खेल के मैदान और अन्य पब्लिक प्लेस में शौच कर रहे हैं और उसे वैसे ही छोड़ देने से गंदगी फैल रही है।

यह भी पढ़ें-

सुझाव दिया है कि इसे रोकने के लिए कुत्तों को बाहर ले जाने के समय वे शौच करें तो हटाने के लिए थैलियां ले जाना चाहिए। उठाए गए कचरे को थैलियों में डालकर म्युनिसिपल अधिकारियों द्वारा बताए कचरा डिब्बों में डालना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar