हैदराबाद: दिल्ली जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कॉकरोच जनता पार्टी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने पांच दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी दी है। डी-नोटिफाई किए गए जंतर मंतर विरोध स्थल में घुस गए। इसलिए कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने पांच दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी देकर तिहाड़ जेल भेज दिया।

वकील अभिष्ट हेला
एहतियाती गिरफ्तारी कार्रवाई के तहत बुधवार सुबह मंदिर मार्ग थाना स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश करने पर जज ने 5 दिन की कस्टडी के आदेश जारी हुए। दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को आधिकारिक विरोध स्थलों की लिस्ट से हटाने के अगले दिन ही नियमों का उल्लंघन कर राष्ट्रीय झंडों के साथ वहां के गेट और बैरिकेड्स को पार करके अंदर प्रवेश किया। इस आरोप के चलते पुलिस ने मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।
Also Read-
सीजेपी के नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अभिष्ट हेला ने कहा कि बिना कारण 5 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कोर्ट में झूठ कहा है कि लोगों को जंतर मंतर आने के लिए फोन करके बुलाया। असल में आशुतोष रांका, सौरव दास ने कोई फोन कॉल नहीं किया। फिर भी झूठी शिकायत पर दोनों के 5 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया। वहीं, सीजेपी के नेता अजिंक्य शिंदे निजी मुचलके पर रिहा हुए।
