तेलंगाना : भारी बारिश बन गया अभिशाप, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना में जारी भारी बारिश एक परिवार के लिए अभिशाप बन गया है। जोगुलम्बा गद्वला जिले के आइजा मंडल के कोत्तापल्ली गांव में रविवार की सुबह हुई भारी बारिश कारण मकान गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो छोटे बच्चियों की जान बच गईं। मृतकों में दंपति और उनके तीन बच्चे शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कोत्तापल्ली गांव निवासी हरिजन मोशे (35), पत्नी शांतम्मा (30), बच्चे- चरण (12), तेजा (9) और रामू (7), चिन्ना और स्नेहा रोज की तरह रात को मकान में सो रहे थे। इसी क्रम में रविवार को सुबह हुई भारी बारिश के कारण मकान उनके ऊपर गिर गया।

हादसे में दंपती समेत तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे- चिन्ना और स्नेहा को मामूली सी चोटें आई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया है।

यह भी पढ़ें:

तेलंगाना में गरज के साथ भारी बारिश, जान माल का नुकसान, हैदराबाद महानगर अस्त व्यस्त (वीडियो)

हर संभव मदद

इसी क्रम में कृषि मंत्री निरंजन रेड्डी ने कोत्तापल्ली गांव में एक परिवार के पांच लोगों की मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मृतक परिवार के लोगों को हर संभव मदद की जाएगी। साथ ही तेलंगाना में जारी भारी बारिश से सावधान रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar