तेलंगाना में गरज के साथ भारी बारिश, जान माल का नुकसान, हैदराबाद महानगर अस्त व्यस्त (वीडियो)

हैदराबाद : तेलंगाना में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। आंधी-तूफान और गरज के साथ हो रही भारी बारिश के कारण जान माल नुकसान के साथ लोगों को अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी क्रम में संयुक्त आदिलाबाद जिले में शनिवार को आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश के साथ हुई बारिश के कारण लोगों में दहशत फैल गया। आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बाजारहतनूर मंडल के बुर्कपल्ली गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बनिया गरन सिंह (45) और आशाबाई (30) की मौके पर ही मौत हो गई।

इसी तरह बंडल नागपुर में बिजली गिरने से दो अन्य लोगों की मौत हो गई। कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती किया गया।

दूसरी ओर पालतू जानवर भी बिजली गिरने की चपेट में हैं। भीमपुर मंडल के पिप्पल कोटि में बिजली गिरने से एक सांड की मौत हो गई। जैनथ मंडल सांगवी (के) में बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई। हालत को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के कारण अनेक खेतों में फसलें भी बर्बाद हो गई है। हाथ आई को बर्बाद होते देख किसान परेशान है।

महानगर में बारिश

महानगर हैदराबाद में हो रही है भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। नदियां और नालियां उफान पर हैं। बीती रात हुई बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। कई जगहों पर गरज और बिजली के साथ तेज बारिश हुई।

बंजारा हिल्स, अमीरपेट, पंजागुट्टा, सोमाजीगुडा, कोठी, सुल्तान बाजार, बेगम बाजार, आबिड, बशीरबाग, नामपल्ली, उप्पल, नागोले, दिलसुखनगर, सरूर नगर, कुशाईगुडा और चेंगिचेर्ला में भारी बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम रहा।
लगातार हो रही भारी बारिश से महानगर के लोग परेशान हैं।

कई जगह कार और ऑटो बारिश में बह गये। घरों से बाहर निकलने की स्थिति नहीं है। प्रशासन ने अति आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

अधिकारियों ने मदद के लिए कंट्रोल रूम (नंबर 040 2111 1111) स्थापित किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जीएचएमसी सतर्क हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar