हैदराबाद: एक दिन की भारी बारिश ने शहर में वाहन चालकों को ट्रैफिक नरक दिखा रहा है। शाम को हुई भारी बारिश से हैदराबाद की कई मुख्य सड़कें पूरी तरह जाम हो गई हैं। जगह-जगह किलो मीटरों तक वाहन फंसे हुए हैं।

खासतौर पर जुबली हिल्स चेक पोस्ट से माधापुर, हाईटेक सिटी, कूकटपल्ली नोवाटेल रूट पर हालत बेहद खराब हो गई है। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने से वाहन एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। शाम को दफ्तरों से निकले आईटी कर्मचारी, वाहन चालक… रात 9 बजे के बाद भी अभी सड़कों पर ही नरक जैसी यातना झेल रहे हैं।
Also Read-
जीएचएमसी की डिजास्टर मैनेजमेंट टीमें, ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचकर पानी हटाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि ट्रैफिक साफ होने में अभी और समय लग सकता है। इसलिए, इन रास्तों से यात्रा करने वालों को पुलिस वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह दे रही है। बहुत जरूरी न हो तो इन रास्तों पर यात्रा न करें।
