हैदराबाद : केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि विशाखापट्टणम इस्पात कारखाने में हुआ अग्निकांड अत्यंत दुखद घटना है। कुमारस्वामी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण, एपी गृहमंत्री अनिता, सांसद भरत के साथ विशाखापट्टणम स्टील प्लांट का दौरा किया।

Also Read-
इसके बाद में मंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये एक्स-ग्रेशिया और परिवार के एक व्यक्ति को स्थायी सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही घोषणा की कि गंभीर रूप से घायल लोगों को 10 – 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
