सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी विनय रंजन की पत्नी की निर्मम हत्या, नेपाली कामवाली पर संदेह

हैदराबाद: बेहद अमीर लोग, आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के रहने वाले जुबली हिल्स के प्रशासन नगर में एक खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि प्रशासन नगर में रहने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी विनय रंजन रे की पत्नी सुनंदा (60) की नेपाली की कामवाली कल्पना ने की है। 8 मई की सुबह यह मामला प्रकाश में आया है। एक सेवानिवृत्त पुलिस के उच्च अधिकारी के घर में हुए इस हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित खबरों के अनुसार, प्रशासन नगर के आईएएस क्वार्टर्स में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विनय रंजन रहते हैं। उनके घर में काम करने के लिए नेपाल देश की कल्पना नाम की महिला को रख लिया गया था। कुछ समय से बेहद वफादारी से काम करने वाली कल्पना ने मौका देखकर इस वारदात को अंजाम दिया।

Also Read-

पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि इस हत्या में नौकरानी कल्पना के साथ कोई और शामिल है या नेपाल का कोई गैंग है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे है। आरोपी कल्पना फरार है। पुलिस उसकी तलाश तेज कर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही डीजी शिखा गोयल, सीपी सज्जनार, विधायक दानम नागेंदर और अन्य मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X