ब्रह्मर्षि सेवा समाज की बड़ी पहल, माता की चौकी एवं डांडिया नृत्य में ये रहे खास आकर्षण

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि सेवा समाज, हैदराबाद द्वारा अपने परशुराम मंदिर, जगतगिर गुट्टा में माता की चौकी एवं डांडिया नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। प्रेस विज्ञप्ति देते हुए समाज के महासचिव पंकज कुमार (सी ए) ने बताया कि इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के सदस्यों, महिलाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के साथ उत्सव और उल्लास की छटा देखने को मिली। समाज के अध्यक्ष इंद्र देव प्रसाद सिंह ने सभी आगंतुक सदस्यों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आकाश पंडी द्वारा सदस्यों को संकल्प दिलाकर विधिपूर्वक माता की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात समाज की महिला सदस्यों द्वारा भक्ति भाव से पूर्ण भजन गाया गया। तत्पशात् सामूहिक आरती की गई जिसमें समाज के सभी उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। नवरात्र के अष्टमी तिथि के अंतर्गत कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें सम्मानित किया गया और माता के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।

माता की चौकी के पश्चात डांडिया और गरवा नृत्य में महिलाओं, बच्चों और पुरुष सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक संगीत की धुनों पर डांडिया नृत्य करते हुए सभी ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया। अवसर पर सभी आयु वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को पारिवारिक मिलन और सामाजिक एकजुटता का सुंदर स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में समाज के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अनीता राय (उपाध्यक्ष) एवं सुधा राय (पूर्व उपाध्यक्ष) ने कार्यक्रम के संचालन में सराहनीय भूमिका निभाई। समाज के सहसचिव मुकेश कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह ने विशेष रूप से भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। समाज के कार्यकारिणी सदस्य विनोद राय, मनोज शाही, प्रेम शंकर, और सुनील सिंह ने सदस्यों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने एवं उनके आवागमन की व्यवस्था में सहयोग किया।

Also Read-

पूर्व अध्यक्ष गोविंद जी राय एवं सुजीत ठाकुर ने कार्यक्रम की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में परशुराम मंदिर समिति एवं सौरभ सिंह का भी योगदान रहा। प्रियंका सिंह, सपना शाही, डॉ. अमृता सिंह एवं आएशु शर्मा ने सामूहिक डांडिया का नेतृत्व किया। समाज के महासचिव ने कार्यक्रम की समग्र व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में सुनीता शाही, पिंकी राय, माधुरी ठाकुर, अपनम मिश्रा, बेबी सिंह, सीमा सिंह, नूतन मिश्रा, प्रतिभा शर्मा, जी पी शर्मा, रजनीश सिंह, सरोज सिंह, चंचला सिंह, मोती मिश्रा, मोनी मिश्रा, प्रदीप सिंह, गजेंद्र मिश्रा, शानू शाही, अमित मिश्रा, मुकुंद, अमित राय, शुशांत रंजन, दीपक कुमार, पंकज सिंह, मुकेश शर्मा, टुन्नी जी, शिल्पी, अर्चना राय, नीलांजलि राय, रूपसी राय, रंजू सिंह, कामेश्वर सिंह, विपिन मिश्रा, सुशील राय, कपिल पांडे, शिशिर कुमार, रंजीत राय, राजेश शाही सहित समाज के अनेक सदस्यों ने पधारकर आयोजन को यादगार बनाया तथा सामाजिक सहभागिता और आपसी सद्भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने भोजन और माता के प्रसाद का आनंद लिया। अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं मंदिर समिति को सहयोग के लिए आभार विशेष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar