ब्रह्म प्रकाश डी ए वी स्कूल में हिंदी दिवस, छात्रों के रंगारंग कार्यक्रम से गूंज उठा स्कूल परिसर

हैदराबाद : ब्रह्म प्रकाश डी ए वी स्कूल में उत्साह और जोश के साथ हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर हिंदी भाषा की समृद्धि और महत्व पर प्रकाश डाला। हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार, हिंदी भाषा के महत्व को बताना, हिंदी भाषा को उन्नति की राह पर आगे बढ़ाना आदि है।

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य वी एस प्रशांत ने हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को हिंदी भाषा में बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ हिंदी में विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए भी कहा।

समारोह के दौरान, छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें कविता पाठ, नाटक, गायन, और नृत्य शामिल थे। सभी प्रस्तुतियों ने हिंदी भाषा की सुंदरता और गहराई को प्रदर्शित किया। हिंदी न केवल हमारी राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है, बल्कि यह एकता और विविधता की भावना को भी प्रोत्साहित करती है।

यह भी पढ़ें-

समारोह के अंत में स्कूल के प्राचार्य ने सभी छात्रों और हिंदी विभाग के सभी शिक्षकों को हिंदी दिवस समारोह की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। हिंदी दिवस समारोह एक सफल आयोजन था, जिसने छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति गर्व और सम्मान की भावना पैदा की। स्कूल ने इस तरह के आयोजनों के माध्यम से हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X