टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी नजरबंद, सड़कों पर बैरिकेड्स (वीडियो)

हैदराबाद: टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के घर के पास पुलिस की भारी तैनाती की गई हैं। रेवंत के घर की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड्स लगाये गये हैं।

तेलंगाना कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को केंद्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बिजलीघर और नागरिक आपूर्ति कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इसी तरह जिलों में भी विरोध प्रदर्शन करने की कांग्रेस पार्टी की योजना है।

इसके चलते पुलिस ने तेलंगाना में अनेक कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद किया है। पुलिस ने रेवंत रेड्डी के साथ मल्लू रवि और दासोजू श्रवण को भी नजरबंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X