Big Crime: ज्वेलर पर गोली चलाकर सोने के आभूषण लेकर फरार हो गये चोर, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

हैदराबाद: शहर में एक बार फिर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। चोरी करने आए चोरों ने ज्वेलर पर फायरिंग कर खूब सोने के आभूषण लेकर फरार हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के नागोल में स्नेहपुरी कॉलोनी स्थित महादेव ज्वेलरी की सोने की दुकान में तीन चोर घुस आये। चोरों ने पहले सोने के गहने दिखाने/खरीद के लिए कहा। इतने में एक शख्स दुकान के अंदर आया और शटर बंद कर दिया।

एक अन्य व्यक्ति ने दुकान के मालिक पर बंदूक तान दी और सारा सोना थैली में डालने की धमकी दी। घटना के समय समय दुकान में मालिक के साथ एक मात्र कर्मचारी मौजूद था। हालांकि, जब मालिक ने हमलावरों से बचने की कोशिश की तो उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद दुकानदार बेहोश हो गया। इसी दौरान चोरों ने दुकान में से सोने के आभूषण थैली मे भरकर फरार हो गये।

गोली लगने से दुकान का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कर्मचारी को मामूली चोटें आई हैं। चोरों के जाते ही कर्मचारी बाहर और स्थानीय लोगों को घटना के बारे में बताया। तब तक चोर भाग चुके थे। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोर बाइक पर आये थे और उसी बाइक पर चले गये। मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X