तेलंगाना : गांव के बुजुर्गों ने लगाई लड़की के शील की नीलामी, ग्रामीण कर रहे हैं कड़ी सजा की मांग

हैदराबाद : सरकारें चाहे कितने भी सख्त कानून बनाये, मगर लड़कियों/महिलाओं पर अत्याचार/दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार कहीं न कहीं हो रहे हैं। चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो। छह साल के बच्चे से लेकर 60 साल की महिला के साथ बलात्कार किये जा रहे हैं।

हाल ही में तेलंगाना में एक लड़की पर साथ एक व्यक्ति की बुरी नजर पड़ी। उसने लड़की डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सभ्य समाज को शर्मसार करने वाला यह मामला वरंगल जिले के एक गांव में विलंब में प्रकाश में आया है।

विलंब से यह मामला ऐसे-वैसे सामने आया तो गांव के बुजुर्गों ने लड़की के साथ न्याय करने के बजाय उसके शील की नीलामी कर दी। इतना ही नहीं, युवती से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

हालांकि कुछ दिनों से लड़की के व्यवहार में बदलाव को देखकर माता-पिता ने कारण पूछा तो उसने हकीकत बताई। लड़की के माता-पिता ने यह बात गांव के बुजुर्गों को सुनाई। इसके चलते गांव के बुजुर्गों ने लड़की के शील की कीमत 1.78 लाख रुपये निर्धारित किया। साथ ही इस मामले को रफा दफा कर दिया।

इसी क्रम में गांव के लोग बुजुर्गों के फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लड़की की शील की कीमत लगाना सही नहीं है। तमाम ग्रामीणों ने सरकार से मांग कर रहे हैं कि कामांध को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X