TSPSC: सरकारी नौकरी उम्मीदवारों को सुनहरा मौका, यह है आवेदन करने की आखिर तारीख

हैदराबाद: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग ने एई (AE), जेटीओ (JTO) और अन्य (Other) पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन देख सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है।

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि 833 पदों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ने एई, जेटीओ और अन्य पदों के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती किये जाने वाले पदों का नाम हैं- सहायक अभियंता (Assistant Engineer) और कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी (Junior Technical Officer)। उम्मीदवार की आयु 18-44 वर्ष तक होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), Objective Type, OMR Based में परफॉरमेंस के अनुसार प्रत्याशी का चयन होगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार Diploma/ Graduation/ Engineering/ B.E/ B.Tech/ या इसके सामान उपाधि उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X