हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में निर्मम मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को जिले के वेंकटगिरी कॉलेज के परिसर में एक युवक ने प्रेमिका पर चाकू से हमला किया। चेंचु कृष्णा नामक युवक ने गुस्से में उसके प्यार ठुकारा दिये जाने के कारण प्रेमिका पर हमला किया और चाकू से गला काट दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, इंटर की पढ़ाई कर रही एक छात्रा (18) और कृष्णा के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कृष्णा छात्रा से उसके प्यार को स्वीकार करने का आग्रह कर रहा था। लेकिन छात्रा प्यार के लिए मना करते आ रही थी। इससे नाराज प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका का गला काट दिया।
गंभीर रूप से घायल छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
