दक्षिण भारतीय साहित्योत्सव में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार, आपको भाग लेने की अपील, कब और कहां जानने के लिए पढ़ें खबर

हैदराबाद : आगामी 30 जून को 10 बजे से हैदराबाद स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान सभागार (बोइनपल्ली) में युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, दिल्ली की आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना शाखा तथा केंद्रीय हिंदी संस्थान, हैदराबाद (शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार ) के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय दक्षिण भारतीय साहित्योत्सव आयोजित किया जाएगा। युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना शाखा की अध्यक्ष डॉ. रमा द्विवेदी एवं महासचिव दीपा कृष्णदीप ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।

ज्ञातव्य है कि यह संस्था हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं के उन्नयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पिछले ग्यारह वर्ष से कार्यरत है। हर वर्ष दिल्ली में एक विशेष आयोजन में उत्कृष्ट लेखन के लिये अनेक साहित्यकारों को धनराशि प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत करती चली आ रही है। साथ ही युवा रचनाकारों को मंच प्रदान करना और प्रोत्साहन हेतु सम्मानित करना भी संस्था का उद्देश्य है। दक्षिण भारत, हैदराबाद में इस संस्था का यह द्वितीय साहित्योत्सव है।

यह भी पढ़ें-

इस साहित्योत्सव में अनेक हिन्दी साहित्यकारों की पुस्तकों का लोकार्पण, सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी के साथ साहित्यिक चर्चा भी प्रस्तावित है। पूरे दिन चलने वाले इस आयोजन में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर, उपाध्याय और महासचिव ओम प्रकाश शुक्ल के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय साहित्यकार भी भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. गंगाधर वानोडे (क्षेत्रीय निदेशक, केंद्रीय हिंदी संस्थान, हैदराबाद केंद्र) करेंगे। साहित्य प्रेमियों से इस साहित्योत्सव में सम्मिलित होने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X