आईपीएल- 2022 ऑक्शन का पहला दिन रहा दिलचस्प, नीलामीकर्ता बेहोश, चमके ईशान किशन

हैदराबाद : आईपीएल-2022 ऑक्शन का पहला दिन काफी दिलचस्प रहा है। पहले दिन जहां भारत के लिए खेल चुके इशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। गुजरात के अलावा हैदराबाद भी किशन को खरीदने के लिए बड़ी बोली लगाती दिखी। आखिर में मुंबई ने बाजी मारी। इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इस नीलामी का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय सहित तमाम पेसरों को मिलने वाली मोटी रकम बन गया।

इनके अलावा इछले कुछ समय से अपनी गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी कमाल दिखा रहे दीपक चाहर में कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई। लेकिन आखिर में चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें 14 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम से फिर से जोड़ने में सफल रहा। चाहर के अलावा तेज गेंदबाजों को मोटी रकम मिली।

साथ ही शार्दुल ठाकुर (दिल्ली कैपिटल्स, 10.75 करोड़ रुपये), पिछले सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, 10.75 करोड़ रुपये), प्रसिद्ध कृष्णा (राजस्थान रॉयल्स, 10 करोड़ रुपये), लॉकी फर्गुसन (गुजरात टाइटन्स, 10 करोड़ रुपये), कैगिसो रबाडा (पंजाब किंग्स 9.25 करोड़ रुपये), ट्रेंट बोल्ट (रॉयल्स, आठ करोड़ रुपये), जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, 7.75 करोड़ रुपये) और मार्क वुड (लखनऊ सुपरजाइंट्स, 7.50 करोड़ रुपये प्रमुख हैं।

पहले दिन एक और घटना हुई। नीलामीकर्ता मंच पर बेहोश हो गए। ऐसे मुश्किल समय में अनुभवी कमेंटेटर चारू शर्मा ने विशेषज्ञ न होते हुए भी नीलामी का शानदार ढंग से संचालन किया। अब नीलामी के दूसरे दिन रविवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस ऑक्शन को लेकर आने वाले दिनों में लंबी चर्चा जारी रहेगी। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X