मैं शपथ लेता हूं…, तमिलनाडु राज्यपाल की परीक्षा में पास हो गये विजय, शनिवार को मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण

चेन्नई: पिछले तीन-चार दिनों से तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर चला आ रहा हाई ड्रामा समाप्त गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में जोसेफ विजय 8 मई को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए मंच बनेगा।

टीवीके के अध्यक्ष विजय ने अपना समर्थन करने वाले विधायकों के हस्ताक्षरों के साथ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से शुक्रवार शाम को मुलाकात की। सरकार गठन के लिए तमिलागा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके) को कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके पार्टियों ने समर्थन दिया। इसके साथ विजय तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए जरूरी मैजिक फिगर (118) तक पहुंच गए। राज्यपाल से मिले विजय ने सरकार गठन का मौका देने का अनुरोध किया।

टीवीके 107, कांग्रेस 5, सीपीआई 2, सीपीएम 2 और वीसीके 2 के साथ कुल मिलाकर 118 विधायकों के बल के साथ टीवीके की गठबंधन सरकार बनेगी। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल अर्लेकर से आज तीसरी बार मुलाकात की। हालांकि इस बार विजय के पर्याप्त विधायकों के समर्थन के साथ मिलने के चलते सरकार गठन के लिए राज्यपाल ने हरी झंडी दिखा दी।

संबंधित खबर-

आपको बता दें कि विजय की टीवीके पार्टी ने तमिलनाडु की कुल 234 विधानसभा सीटों में से 108 सीटों पर जीत का परचम लहराया। राज्य में सत्ताधारी डीएमके पार्टी 60 और विपक्षी अन्नाद्रमुक 47 सीटों पर जीत पाई। भारतीय राजनीति के मंच पर एक दुर्लभ नजारा सामने आया। तमिल फिल्मों के दिग्गज विजय द्वारा स्थापित टीवीके ने चुनावी मैदान में उतरते ही पहली बार में शानदार नतीजे हासिल कर सब का ध्यान आकर्षित किया।

दशकों से तमिलनाडु पर राज कर रही डीएमके, एआईएडीएमके जैसी मजबूत पार्टियों को पीछे धकेलकर टीवीके का जीतना राजनीतिक गलियारों में बड़ा हड़कंप मचा दिया। किसी नई पार्टी का अपने पहले ही प्रयास में इतनी बड़ी बढ़त हासिल करना भारतीय राजनीतिक इतिहास में बहुत कम ही देखने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X