पूर्व आईपीएस की पत्नी की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बातें आई सामने, नेपाली काम वाली ने तीन आरोपियों के साथ मिलकर की रेकी

हैदराबाद: सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी विनय रंजन रे की पत्नी सुनंदा की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। विनय के शहर में न होने का समय देखा और घर में ऊपर की मंजिल पर सो रहे मौजूद बच्चों को भनक लगे बिना बदमाशों ने सुनंदा की हत्या कर दी। 8 महीने से घर में भरोसेमंद बनकर काम कर रही नेपाली काम वाली के बनाए प्लान को कई केस सुलझा चुके पूर्व आईपीएस रंजन रे भी भांप नहीं पाए। इससे समझा जा सकता है कि कितनी गुप्त तरीके से क्राइम स्टोरी को रची गई।

पुलिस यह तय कर चुके हैं कि इस केस में असली सूत्रधार काम वाली है। हालांकि इस चौंकाने वाली हत्या से जुड़े आरोपियों की तस्वीरें, रेकी करके प्लान करने के वीडियो, वे कैसे भागे अन्य विवरण सामने आ गए हैं। जुबली हिल्स के प्रशासन नगर में स्थित क्वार्टर्स में 7 मई की आधी रात को यह खौफनाक वारदात हुई।

पुलिस अधिकारी की पत्नी सुनंदा (60) की हत्या कर एक बैग के साथ तीनों के फरार होने की बात सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पता लगाया है। वीडियो से पता चलता है कि नेपाली निवासी और काम वाली कल्पना के साथ तीनों इस अपराध में शामिल है। रकम और सोने के आभूषणों के लिए खाना खिलाने वाली मालकिन की ही हत्या कर दी।

संबंधित खबर-

रंजन रे के बेंगलुरु जाने और सुनंदा घर में अकेली होने की जानकारी कल्पना ने बाकी आरोपियों को दी। पक्के प्लान के साथ चारों ने मिलकर सुनंदा की हत्या की और फरार हो गए। हत्या से जुड़े सबूत क्लूज़ टीमों ने इकट्ठा किए। मौके पर से एक कैप और उस पर मौजूद खून के नमूने जुटाए हैं। तेलुगु राज्यों के साथ पूरे भारत में हड़कंप मचाने वाले इस मामले का मुआवना करने डीजीपी सीवी आनंद ने घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की।

पुलिस को शक है कि हत्या करने के बाद चारों आरोपी घर की दीवार फांदकर भागे हैं। घर के बगल में एक घाटी जैसा रास्ता होने के कारण वहां से फरार हो गये हैं। हैदराबाद के सीपी सज्जनार हत्या से जुड़े मामले की खुद निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि हत्या रात ढाई बजे के आसपाल हुई है। उन्होंने कहा कि नेपाली गैंग ने यह हत्या की है। उन्होंने बताया कि घर में रंजन रे के न होने के समय इस वारदात को अंजाम दिया गया। बच्चे ऊपर की मंजिल पर थे और नीचे की मंजिल पर मौजूद सुनंदा के मुंह में कपड़े ठूंसकर हत्या कर कर दी गई।

सज्जनार ने लोगों को सुझाव दिया कि नेपाली को ज्यादा दिनों तक काम पर न रख जाए। नेपाली लोगों पर कड़ी निगरानी रखे। इससे पहले कल्पना की मां इसी घर में काम करती थी। उसके बाद कल्पना काम पर आई। हत्या की सूत्रधार कल्पना है। कल्पना को एक साल पहले एक और नेपाली महिला ने काम पर लगवाया।

कल्पना को काम पर लगवाने वाली महिला ने बताया कि कल्पना पहले पुणे में काम करती थी। उसने कहा कि घर में पहले से वही काम करती थी। अपनी जगह उसने कल्पना को काम पर लगवाया। पुणे से हैदराबाद बुलाकर काम पर लगवाया। उसने पुलिस को बताया कि नेपाल में उसका गांव पास में ही होने के कारण कल्पना को काम पर लगवाया।

वहीं सीसीटीवी फुटेज में रंजन रे के घर के पास आरोपियों द्वारा रेकी करने के सभी विवरण रिकॉर्ड हो गए हैं। कल्पना के साथ तीन और लोगों के मिलकर रेकी करने का सीसी फुटेज मिला है। पुलिस ने बताया कि घर में मर्डर करने के बाद कैसे बचना है, इसका प्लान कल्पना ने बनाया था। चारों के प्लान बनाने के दृश्य सीसी फुटेज में पहचाने गए हैं।

इसी क्रम में नेपाली काम वाली कल्पना की एक तस्वीर नामपल्ली रेलवे स्टेशन में दर्ज हुई है। पता चला है कि वह तेलंगाना एक्सप्रेस से चल गई है। बाकी आरोपी कैसे और कहां गये इसका पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X