केंद्रीय हिंदी संस्थान का 495 वां नवीकरण पाठ्यक्रम कार्यक्रम समापन, अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ये प्रमुख

हैदराबाद : केंद्रीय हिंदी संस्थान हैदराबाद केंद्र के द्वारा हिंदी सेवा सदन अनंतपुरम के सहयोग से 25 अप्रैल से 8 मई तक हिंदी अध्यापकों एवं प्रचारकों के लिए अनंतपुरम हिंदी सेवा सदन भवन में आयोजित की गयी 495 वॉ नवीकरण पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे होने के संदर्भ समापण कार्यक्रम धूम-धाम से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम को आनलाइन द्वारा केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक प्रो. सुनील बाबुराव कुलकर्णी, मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षाधिकारी श्रीनिवासराव, विशिष्ठ अतिथि के रुप में हिंदी प्रमुख काशिबट्ला मुरली कृष्णा, आत्मीय अतिथि के रूप में हिंदी सेवा सदन के संस्थापक प्रधान सचिव, केंद्र सरकार के सहकारिता एवं भू विज्ञान मंत्रालय के हिंदी सलाहकार एस. गैबुवली, संयोजक केंद्रीय हिंदी संस्थान हैदराबाद केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डा. भास्कर कृष्णाजी दुबे, प्रत्येक अतिथी के रूप में केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर डा. रुपेश ब्यास, डॉ. कामेश्वरी, गोल्ला जिला परिषद हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक एम.एम.डी.अजमतुल्ला, एस.सी.ई.आर.टी के रचइता सुधाकर उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम प्रार्थना गीत से आरंभ हुआ है। इस संदर्भ में अतिथियों ने बताया कि नवीन पाठ्यक्रम को अहिंदी प्रांत में आयोजित करने से हिंदी अध्यापकों एवं प्रचारकों को बहुत लाभ दायक एवं उपयोगी होगा। इस कार्यक्रम अनंतपुरम आयोजित करने के लिए प्रयास किये गये हिंदी सेवा सदन संस्थापक प्रधान सचिव केंद्र सरकार के सहकारिता एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के हिंदी सलाकार एस. गैबुवली को अभिनंदन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से हिंदी अध्यापक एवं प्रचारकों को छात्रों को पढाने के लिए नयी नयी विषयों के जानकारी मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

प्रशिक्षण पाये हिंदी अध्यापक एवं प्रचारक बताये की इस नवीकरण पाठ्यक्रम प्रशिक्षण कार्यक्रम हमें हिंदी में अपार ज्ञान के साथ-साथ व्याकरण पढाने के अलग-अलग पद्धतियाँ भी सीखे हैं। इस तरह से बहुत खुशी से अपने भाव प्रकट किये। इस कार्यक्रम में चित्रचेडु जिला परिषद हाईस्कूल के हिंदी अध्यापिका एवं रचइता गंगिरेड्डी विजयामेरी द्वारा रचना किया गया विजया बाल पंचपदी लाहिरी किताब का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।

प्रशिक्षर्थियों को केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र देकर हिंदी सेवासदन के द्वारा अतिथियों से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्राध्याकरण हिंदी सेवासदन के संयोजक इंतियाज, प्रशिक्षण पाये गये हिंदी अध्यापक, हिंदी प्रचारक एवं अन्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X