हादसा : तेज रफ्तार TSRTC बस ने मारी स्कूटर को टक्कर, बाप की मौत और बेटी गंभीर रूप से घायल

हैदराबाद : बाप और बेटी स्कूटर पर मार्केट से सब्जियां लेने के लिए गये। तेज रफ्तार टीएसआरटीसी बस ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाप की मौत हो गई। जबकि बेटी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह दर्दनाक हादसा तेलंगाना के निजामाबाद शहर में रविवार को हुआ।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी राजा राव अपनी बेटी मेरी के साथ सब्जी लाने के लिए स्कूटर पर मार्केट के लिए निकले। प्रगति नगर चौराह के पास तेज रफ्तार टीएसआरटीसी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बस ने दोनों को कुछ दूर तक घसीटते ले गई। हादसे में राजा राव और बेटी मेरी गंभीर रूप से घायल हो गये।यह देख स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान राजा राव की मौत हो गई। जबकि बेटी मेरी की हालत चिंताजनक बनी है। हादसे की सूचना मिलते ही वन टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X