Crime News: प्रेमी ने युवती पर चाकू से किया अंधाधुंध हमला, बाइक छोड़कर आरोपी फरार

हैदराबाद: नालगोंडा शहर में अप्रिय घटना घटी है। एक सिरफिरे प्रेमी ने युवती पर कई बार चाकू से हमला कर घायल दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस युवती पर हमला करने वाले युवक की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, नालगोंडा जिले का रहने वाला रोहित (21) नाम का युवक एनजी कॉलेज में बीबीए सेकेंडरी की पढ़ाई कर रहा है। इसी क्रम में रोहित एक लड़की को प्यार के नाम पर परेशान कर रहा है। मगर लड़की रोहित के प्रेम के प्रस्ताव को ठुकराते आ रही हैं।

मंगलवार की दोपहर युवती अपनी सहेली श्रेष्ठा के साथ स्थानीय वन पार्क में गई थी। जब युवती और श्रेष्ठा उस पार्क में साई नाम के एक दोस्त से बात कर रहे थे। तभी रोहित वहां पहुंच गया। रोहित युवती को व्यक्तिगत बात करने के बहाने पार्क में दूसरी जगह ले गया। उसने अपने साथ लाये चाकू से युवती पर अंधाधुंध हमला किया।

बाद में रोहित अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग गया। साई और श्रेष्ठा ने नव्या को पास के अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के ठिकाने का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X