आंध्र प्रदेश: पूर्व सिपाही की फायरिंग में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

अमरावती : गुंटूर जिले के माचर्ला मंडल के रायमावरम गांव में खेत की जमीन को लेकर उठे विवाद के चलते एक पूर्व सिपाई ने फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को खेत की जमीन को लेकर उठे विवाद के दौरान गुस्साए पूर्व सिपाही ने अपने पास की बंदुक से फायरिंग कर दी। सिपाही ने 8 राउंड फायरिंग की।

सिपाही की फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है फायरिंग की घटना से आसपास के गांवों में भी हड़कंप मच गया।

बताया गया कि पूर्व सैनिक संबाशिव राव का अपने रिश्तेदारों के बीच कुछ समय से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच खेत की जमीन को लेकर बातें करते समय विवाद गंभीर हो गया। इसके चलते क्रोधित पूर्व सैनिक संबाशिवराव ने उसके पास बंदूक होने की धमकी दी और फायरिंग कर दीं। फायरिंग में मट्टा शिवा, बालकृष्ण और आंजनेयुलू को गोलियां लगने से घायल हो गये।

पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। शिवा और बालकृष्ण की अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई। आंजनेयुलू की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे इलाज के लिए गुंटूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X