राज्यपाल ने आखिरी समय में विजय को दिया झटका, शपथ ग्रहण को लेकर है अनिश्चितता

हैदराबाद : मालूम हो कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई टीवीके सरकार बनाने के लिए राज्यपाल की मंज़ूरी का इंतज़ार कर रही है। बुधवार को टीवीके के प्रतिनिधियों के साथ राज्यपाल से मिले विजय ने विनती की कि उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाया जाए।

हालांकि, राज्यपाल की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसके साथ ही विजय गुरुवार और शुक्रवार को एक बार फिर लोक भवन गए और राज्यपाल से सरकार बनाने के लिए सकारात्मक जवाब देने की अपील की। हालांकि, राज्यपाल की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।

राज्यपाल के आवश्यक संख्या बल देने के सुझाव के बाद, विजय की पार्टी के प्रतिनिधियों ने लेफ़्ट पार्टियों और वीसीके को मना लिया। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि वे नई सरकार बनाने का मौका दे रहे हैं। हालांकि, राज्यपाल ने आखिरी समय में विजय को झटका दे दिया। इस वजह से आज विजय के शपथ ग्रहण को लेकर अनिश्चितता बरकरार है।

यह भी पढ़ें-

शुक्रवार रात को खबरें आई थी कि शनिवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही यह खबरें भी सामने आई थी कि कांग्रेस को दो, सीपीआई, सीपीआईएम, वीसीके को एक-एक मंत्री पद दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X