Road Accident: तेज रफ्तार कार ने सुबह की सैर कर रही महिलाओं को ठोक दिया, तीन की मौत

हैदराबाद : शहर में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है। शहर के बंड्लागुडा रोड पर भीषण हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला, उसकी बेटी और एक अन्य महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ये तीन सुबह की सैर करने सड़क पर निकली थी और तीनों की मौके पर ही मौत गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस का घटना का वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को देखकर सबके रोंकटे खड़े हो जाते है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता महिलाएं सुबह की सैर के लिए निकली थी। सनसिटी बंड्लागुडा में बेकाबू तेज रफ्तार कार ने तीनों को उड़ा दिया। इस हादसे में एक महिला, उसकी बेटी और एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद हादसे का तबाही का मंजर देखकर स्थानीय लोग हैरान हो गये।

सड़क हादसे की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के शवगृह भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चश्मदीद गवाहों ने बताया कि सड़क के मोड़ पर कार बहुत तेज गति से जा रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप पैदल चल रहे लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। (विचलित करने वाला वीडियो बंद कर दिया गया है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X