गोल्ड प्रेमियों के लिए खुश खबर, कीमतों में भारी गिरावट

हैदराबाद: सोना (Gold) प्रेमियों के लिए यह खुश खबर है। सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है। साथ ही चांदी के दाम भी कम हो गये हैं। सोने और चांदी के दाम और कम होने की संभावना है।

22 कैरेट सोने का उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है। साधारण लोग इन्हें ही खरीदते हैं। फिलहाल 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 46,350 रुपये हैं। कल की तुलना में 500 रुपये कम है। 24 कैरेट शुद्ध सोने को निवेश में इस्तेमाल किया जाता है। फिलहाल हैदराबाद के बाजार में 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 50,570 रुपये है। कल की तुलना में 540 कम है।

हैदराबाद, विजयवाड़ा और विशाखापट्टणम के अलावा देश की राजधानी नई दिल्ली, कोलकाता, बैंगलोर और केरल में सोने की कीमतें लगभग समान हैं। इन शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,350 रुपये हैं। चेन्नई में सोना 47,380 रुपये, पुणे में 46,450 रुपये, जयपुर में 46,400 रुपये और लखनऊ में 46,450 रुपये हैं।

24 कैरेट सोने की कीमत अभी भी 50,000 रुपये से ऊपर है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर और केरल में शुद्ध सोने की कीमत 50,570 रुपये हैं। पुणे में 50,650 रुपये, जयपुर में 50,600 रुपये और लखनऊ में 51,720 रुपये हैं। पिछले दस दिनों से सोने की कीमतों में भारी गिरावट जारी है। इन दस दिनों में सोना सात बार कम और तीन बार बढ़ गया है।

सोने की कीमत के साथ-साथ चांदी में भी भारी गिरावट आई। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक तोला चांदी की कीमत 690 रुपये है। कल की तुलना में 10 रुपये कम हुआ है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत 69,000 रुपये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X