Big News: अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो विमानों की भीषण टक्कर, कई लोग मारे जाने की आशंका

हैदराबाद: कैलिफोर्निया में दो विमानों के बीच भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। आधिकारिक बयानों के मुताबिक रनवे पर दो छोटे विमानों के बीच टक्कर हुई। यह हादसा लैंडिंग की कोशिश करते वक्त हुआ है। हादसे में मारे गए लोगों के बारे में अभी तक आधिकारीक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विमानों के बीच हुई टक्कर का यह हादसा कैलिफोर्निया के वाटसनविले शहर में उस वक्त हुआ जब दो छोटे विमानों एक स्थानीय हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहे थे। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक आधिकारिक बयान में बताया है कि विमानों के बीच टक्कर के बाद बचाव दल वाटसनविले म्युनिसिपल हवाई अड्डे पर पहुंचा है। यह हादसा दोपहर करीब 2.56 बजे (स्थानीय समय) पर हुआ। हादसे किन कारणों से हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।

हादसे को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। शहर प्रशासन के ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिन के दौरान और अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X