विवादों में फंस गये तेलंगाना विश्वविद्याल के कुलपति रवींदर, जानिए पूरा मामला

हैदराबाद: तेलंगाना विश्वविद्याल (निजामाबाद जिला) के कुलपति रवींदर विवादों फंस गये हैं। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद गर्ल्स हॉस्टल में कुपति ने बाहर के दो अन्य व्यक्तियों के साथ प्रवेश किया और उनके साथ डांस किया। इस घटना से हड़कंप मच गया है।

पता चला है कि कुलपति ने डांस करते हुए पैसे भी बांटे हैं। कुलपति के इस व्यवहार से छात्रों ने नाराजगी जताई है। छात्रों की नाराजगी को देखकर कुलपति छात्रों के पास गये और गेट ओपन करके बाहर निकल गये।

इसी क्रम में कुलपति के डांस और पैसे बांटे जाने की घटना की सर्वत्र आलोचना की जा रही है। साथ ही छात्र संगठनों ने कुलपति के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। गर्ल हॉस्टल में कुलपति के बाहर के व्यक्तियों को अंदर लेकर जाने की सर्वत्र निंदा और आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X