तेलंगाना कांग्रेस पार्टी: ‘हमारा गांव-हमारा संघर्ष’ एक लाख लोगों के साथ जनसभा आज, रेवंत रेड्डी होंगे मुख्य अतिथि

हैदराबाद: तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में रविवार को ‘मन ऊरु-मन पोरु’ (हमारा गांव-हमारा संघर्ष) जनसभा का आयोजन किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों के विरोध में यह जनसभा आयोजित की गई है।

तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि नागरकर्नूल जिले के कोल्हापुर में ‘मन ऊरु-मन पोरु’ जनसभा कर रहे है। शाम चार बजे होने वाली जनसभा में टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी मुख्य अतिथि होंगे।

नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया। अनुमान है कि जनसभा में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। जनसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X