तेलंगाना के जवान कल्याण राव का ड्यूटी के दौरान पंजाब में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

हैदराबाद : निजामाबाद जिले के एक जवान की ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। इसके चलते उसके गांव में मातम छा गया। निजामाबाद जिले के माक्लूर मंडल के वेंकटपुरम निवासी दादन्नागारी कल्याण राव (25) छह साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वह भारतीय सेना के तकनीकी प्रभाग में सेवारत था।

इसी क्रम में वह फिलहाल पंजाब के पट्टिंडा इलाके में ड्यूटी कर रहा था। ड्यूटी के अंतर्गत वह एक पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान संतुलन खोज जाने से वह नीचे गिर गया। इस दौरान कल्याण राव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली। सेना के अधिकारी जवान के पार्थिव शरीर को उसके गांव भेजने की तैयारी की है। कल्याण राव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके गृहनगर वेंकटपुरम में किया जाएगा।

एमएलसी कविता ने जताया शोक

दूसरी ओर निजामाबाद जिले क जवान कल्याण राव के आकस्मिक निधन पर एमएलसी कविता ने गहरा दुख व्यक्त किया है।जवान के आकस्मिक निधन पर कविता ने उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मैं कल्याण राव के परिवार के लिए हर संभव सहायता करूंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X