बधाई: संगीतकार एआर रहमान की बेटी की शादी धूमधाम से संपन्न, यह है उनके दामाद

हैदराबाद: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने संगीतकार और गायक एआर रहमान की बेटी खातीजा की शाधी धूमधाम से संपन्न हुई है। संगीतकार रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेटी की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। गौरतलब है कि शादी चेन्नई के एक अभियंता से की गई है। उनके प्रशंसक इन तस्वीरों पर कमेंट कर नये जोड़ों और एआर रहमान को बधाई दे रहे हैं। खातीजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। प्रशंसक और प्रमुख हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी बीच क्रम में प्रशंसक यह भी जानना चाहते हैं की आखिर इतने बड़े संगीतकार के दामाद कौन है?

संगीतकार रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फैमिली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बेटी और दामाद के साथ ही उनके दोनों बच्चे अम्मान और रहीमा भी नजर आ रहे हैं। साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि जोड़ों के बराबर में एक फोटो फ्रेम है। यह एआर रहमान की दिवंगत मां करीमा हैं। वहीं बेटी और दामाद की बात करें तो एआर रहमान की बेटी की शादी रियासदीन रियान से की गई है। पेशे से वो एक ऑडियो इंजीनियर हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि खतीजा हिजाब में नजर आ रही हैं। वहीं रियासदीन रियान ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है। दोनों ही साथ में ट्यूनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। सिंगर की इस फैमिली फोटो पर जानी मानी गायिका श्रेया घोषाल ने कमेंट कर बधाई दी है। साथ ही बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी खातीजा को नये सफर की बधाई दी है। वहीं प्रशंसकों के कमेंट्स का सिलसिला जारी है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X