इतिहास में आज: 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन और…

आज का सुविचार
जो भी इतिहास की कुछ जानकारी रखता है वो ये जानता हैं कि महान सामाजिक बदलाव बिना महिलाओं के उत्थान के असंभव है। सामाजिक प्रगति महिलाओं की सामाजिक स्थिति को देखकर मापी जा सकती है। – कार्ल मार्क्स

हैदराबाद: साल के 10वें महीने की 14 तारीख भारत खास रहा है। इसी दिन 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ था। नयी दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर 2010 के बीच 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया था। भारत ने 1982 में एशियाई खेलों के सफल आयोजन के करीब तीन दशक के बाद इतने विशाल स्तर पर किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। खेलों के आयोजन के लिए पूरी दिल्ली में विशेष इंतजाम किए गए थे। खेलों का शुभारंभ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ और समापन समारोह भी यहीं पर हुआ था।

14 अक्टूबर की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है-

1882 : लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना। बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे और भारत के विश्वविद्यालय को शुरू में ‘पूर्वी पंजाब विश्वविद्यालय’ (ईपीयू) कहा जाता था, जो शिमला में स्थित था।
1944 : जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी।
1964 : मार्टिन लूथर किंग जूनियर को अहिंसा के सिद्धांत का पालन करते हुए रंगभेद के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।
1994: फलस्तीन के नेता यासिर अराफात को इज़राइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
2010: राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
2014: न्यूजीलैंड के क्रिकेटर एवं पूर्व कप्तान जॉन रीड का निधन।
2021: ताइवान में एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X