आर्य समाज सुल्तान बाजार में श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ, आयोजकों ने किया है विनम्र निवेदन

हैदराबाद : आर्य समाज, महर्षि दयानंद मार्ग, सुल्तान बाजार में 134 वां श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह का प्रथम सत्र में प्रातःकाल यजुर्वेद पारायण एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा निर्मला योग भारती ने किया। साथ ही डॉ. मैत्रेयी शास्त्री एवं श्रीमती स्फूर्ति सहित ऋत्विजों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पंडित भूपेंद्र आर्य (मेरठ) ने भजन एवं उपदेश के माध्यम से ‘ओ३म्’ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ओ३म् को वैदिक जीवन एवं आध्यात्मिक चेतना का आधार बताते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। इसी क्रम में नोएडा से पधारे विश्वप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य डॉ. जैनेन्द्र कुमार द्वारा ओ३म् एवं वैदिक विचारधारा पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें-

द्वितीय सत्र में रामकथा ने बांधा समां

आर्य समाज सुल्तान बाजार में आयोजित श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह के प्रथम दिवस का द्वितीय सत्र सायंकाल वैदिक मंत्रोच्चार एवं यजुर्वेद पारायण के साथ प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात मेरठ से पधारे सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित भूपेंद्र आर्य ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर आधारित मधुर भजनों एवं प्रेरणादायी उपदेशों से उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

उनके भजनों में तबला वादन द्वारा मेरठ से पधारे कृष्ण पाल आर्य ने सुंदर संगति प्रदान की। भजन और संगीत की इस मनोहारी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसी क्रम में दिल्ली-एनसीआर से पधारे आचार्य डॉ. जैनेंद्र कुमार ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, मर्यादा एवं चरित्र पर अपनी कथा और विचारों को आगे बढ़ाया। उनके प्रभावशाली वक्तव्य ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऐसा यह सुनकर प्रतीत हो रहा था मानो उपस्थित सभी जन राम की पावन नगरी अयोध्या में पहुंच गए हों और श्रीराम के आदर्श चरित्र का साक्षात अनुभव कर रहे हों।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए लंगर एवं प्रसाद स्वरूप भोजन की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह के प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्य समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने महानगर के सभी आर्य प्रेमी बंधुओ से विनम्र निवेदन किया है कि वे इस श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह में बड़ी संख्या में अपने परिवार एवं मित्रों के साथ उपस्थित होकर इस वेद कथा का अमृत पान करें। गौरतलब है कि श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह आगामी 27 अगस्त तक सुबह 7 से 9 और शाम 5 से रात 8.15 बजे तक जारी रहेगा।

2 thoughts on “आर्य समाज सुल्तान बाजार में श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ, आयोजकों ने किया है विनम्र निवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X