Crime News: थाने में युवक की पिटाई, बेहोश होकर गिर पड़ा आरोपी, आंदोलन पर उतरे परिजन

हैदराबाद: पुलिस ने चोरी का आरोप कबूल नहीं किये जाने के चलते युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मामला सूर्यपेट जिले के आत्मकुर (एस) थाने में प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाने के एसआई ने खेत में काम कर रहे वीरशेखर नामक युवक को चोरी के आरोप में दो दिन पहले थाने ले गया था। इस दौरान एसआई ने युवक पर चोरी का अपराध स्वीकार करने के लिए दबाव डाला। मगर वीरशेखर ने अपराध स्वीकारने से मना कर दिया। इसके चलते पुलिस ने युवक की खूब पिटाई की। पुलिस की पिटाई में युवक थाने में बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। यह देख पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई।

इसके बाद में पुलिस ने उसके परिजनों को बेटे के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में सूचित किया। खबर मिलते ही युवक परिजन और गांव के लोग पुलिस थाने आये। उन्होंने एसआई द्वारा पिटाई करने के कारण वीरशेखर के गंभीर रूप से घायल होने का आरोप लगाते हुए थाने के सामने आंदोलन पर उतर आये।

आंदोलनकारियों ने युवक पर हमला करने वाले एस आई निलंबित करने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी मिली है कि अस्पतला में भर्ती युवक की तबीयत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X