हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति एवं अक्षय वट संगीत विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आरोग्य अस्पताल के कॉन्फ्रेस हॉल में संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे प्रो. करन सिंह उट्वाल (मौलाना आज़ाद नेशनल ऊर्दू यूनिर्वसटी) और विशेष संगीतज्ञय प्रस्तुति प्रो. ऐश्वर्या राजेन्द्र सिंह परदेसी (पाचोरा, महाराष्ट्र) ने दी।
समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने अतिथियों का स्वागत किया एवं मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया। समिति के परामर्शदाता भक्त राम ने प्रो ऐश्वर्या राजेन्द्र परदेसी का परिचय प्रस्तुत किया। समिति के परामर्शदाता प्रदीप जाजू ने कलाकारों को पदकों से सम्मानित किया।
Also Read-
प्रथम सत्र में अक्षय वट संगीत विद्यालय के विद्यार्थियों ने राग पूरिया, राग धनश्री, बड़ा ख्याल और छोटा ख्याल को प्रस्तुत किया। प्रमुख गायिका डॉ ऐश्वर्या ने राग यमन, राम भजन, गज़लें, फिल्मी गीत, जाज़ और अंग्रेजी गीतों को प्रस्तुत किय। इस अवसर पर प्रो ऐश्वर्या को गीता तिवारी द्वारा सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया।
Also Read-
इस कार्यक्रम में सीताराम माने, राजेश कुमार, सुवर्णा नाईक, संध्या कोडगांवकर, सुनीति दीक्षित, रूपाली दीक्षित, अक्षती राव, स्वराध्या, राजनी, एस संदीप, रूपालि जैन, खुशी जैन, सुनील कुलकर्णी, हर्षलता दुधोडिया, सुनील, राजेश पडाले, अनन्या देशपांडे, रीतिका होलकर, डॉ अपूर्वा परदेसी, प्रतिभा परदेसी, प्रतिभा परदेसी, सुनील मोरे, श्रव्या भगत, सारिका मोमुले, विश्वनाथ पांढारकर, दिनेश सिंह, कुमुद बाला, मऊ मलिक डे, दिवाकर थोंगरे, प्रभातल थोंगरे, ज्योति मिश्रा, विजय पांचाल, सुनीता मिश्रा, कंचन शुक्ला, सविता सोनी, राजशेखर, राजेन्द्र सिंह, सत्यनारायण शर्मा, गीता तिवारी एवं राजन शर्मा जाजू आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती अध्यक्षीय भाषण और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन वीणा वादिनी साहित्यिक समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती, सचिव सुधा ठाकुर एवं अक्षय वट संगीत विद्यालय की संचालिका स्वर्णा नाईक ने किया। इस कार्यक्रम हेतु प्रताप कुमार आर्य द्वारा भी सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
