वरुण देव प्रसन्न : बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एक हफ्ते तक बारिश, लोगों सतर्क रहने की दी है सलाह

हैदराबाद: मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है।

मौसम विभाग ने आगे कहा कि अगले एक हफ्ते तक बारिश हो सकती है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि बारिश के समय सुरक्षित जगहों पर रहें और बाहर न निकलें। यह भी सुझाव दिया गया है कि बिजली गिरने की संभावना वाले इलाकों में पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे न खड़े रहें

तेलंगाना में ऐसी होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि कम दबाव के कारण अगले एक हफ्ते तक तेलंगाना के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तर तेलंगाना के आदिलाबाद, कुमुरम भीम, मंचेरियल, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, पेद्दापल्ली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूरे तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Also Read-

आंध्र प्रेदश में वैसी होगी बारिश

मौसम केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव अगले 12 घंटों में और मजबूत हो सकता है और इसके गहरे कम दबाव में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से 18 अगस्त तक आंध्र प्रदेश के तटीय आंध्रा और रायलसीमा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X