हैदराबाद: सिद्धिपेट जिले के एर्रावल्ली स्थित फार्महाउस में बीआरएस प्रमुख और पूर्व सीएम केसीआर की अध्यक्षता में आज हुई बीआरएसएलपी बैठक काफी अहम रही है। इस बैठक में केसीआर ने सनसनीखेज फैसला लिया।

केसीआर ने ऐलान किया कि राज्य में सिंचाई परियोजनाओं की स्थिति और कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर जनता के बीच जाएंगे। बीआरएसएलपी में ऐलान किया कि जल्द ही वे खुद कालेश्वरम व पालामूरु-रंगारेड्डी लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं का दौरा करेंगे। सिर्फ कुछ नेताओं के साथ नहीं, बल्कि एक लाख लोगों के साथ उन दोनों परियोजनाओं का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें-
केसीआर ने ऐलान किया राज्य में सिंचाई संकट और परियोजनाओं की उपेक्षा पर जनता को जागरूक करने के लिए पानी के लिए जल्द ही बड़ी पदयात्रा भी करेंगे। कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र का प्रभावी ढंग से सामना करते हुए, दूसरी ओर जनक्षेत्र में सरकार के खिलाफ आंदोलन की कार्ययोजना तेज करने का केसीआर ने विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को निर्देश दिया।
