नई दिल्ली: लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक-2028 के लिए इंडिया विमेंस टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। फिलहाल चल रहे विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में एशिया महाद्वीप से सबसे अच्छी पोजीशन पर रहने वाली टीम के रूप में भारत ने यह बर्थ पक्की कर ली है। मेन्स टीम इस साल के अंत तक आईसीसी रैंकिंग में एशिया महाद्वीप में टॉप पर रहे तभी सीधे क्वालीफाई करेगी। इस संबंध में ओलंपिक क्वालीफिकेशन के नियमों को आईसीसी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर घोषित किया।

Also Read-
मेन्स और विमेंस में छह-छह टीमें ही मैदान में उतरेंगी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका ने भी क्वालिफाई कर लिया है। मेजबान देश के तौर पर अमेरिका की मेन्स और विमेंस टीमों को सीधे एक जगह मिलेगी। विमेंस वर्ल्ड कप में विंडीज सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। क्योंकि वेस्टइंडीज कोई एक देश नहीं है। वह बारबाडोस, जमैका, त्रिनिदाद एंड टोबैगो जैसे कई कैरेबियाई देशों का समूह है। ओलंपिक नियमों के मुताबिक एक ही ओलंपिक कमेटी (एनओसी) के तहत मान्यता होने पर ही उस देश को क्वालीफिकेशन मिलता है।
