हैदराबाद : आर्य कन्या विद्यालय (देवीदीन बाग, सुल्तान बाजार) में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी रमन सक्सेना तथा विशेष अतिथि भरत मुनि वानप्रस्थी रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के विद्यालय परिसर में आगमन एवं स्वागत से हुआ। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ का परिचय भक्त राम द्वारा कराया गया।

समारोह में छात्राओं ने ड्रिल डिस्प्ले, पिरामिड एवं मार्च पास्ट सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को विशेष रूप से प्रभावित किया और छात्राओं के अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत पैट्रियोटिक गीतों की प्रस्तुति जयंत सेलवराज द्वारा दी गई। देशभक्ति के गीतों से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि लक्ष्मी रमन सक्सेना का सम्मान प्रदीप जाजू और भक्त राम द्वारा किया गया। वहीं विशेष अतिथि भरत मुनि का सम्मान सत्यनारायण शर्मा द्वारा किया गया। इन दोनों सम्माननीय महोदयों का परिचय समक्ष पढ़कर सुनाया गया। मुख्य अतिथि लक्ष्मी रमन सक्सेना और विशेष अतिथि भरत मुनि ने इस अवसर पर अपने संदेश द्वारा विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम के प्रति संदेश प्रस्तुत किया।

Also Read-

समारोह में विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह से परिपूर्ण रहा। “राष्ट्र प्रथम – राष्ट्र सर्वोपरि” के संदेश के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

