बंडी संजय से मिली MLA राजा सिंह की पत्नी उषाबाई, बोली- “मेरे पति को जल्द बाहर लेकर आओ”

हैदराबाद: गोशामहल विधायक टी राजा सिंह की पत्नी उषाबाई (USHABAI) ने तेलंगाना बीजेपी कार्यालय में अध्यक्ष बंडी संजय से मुलाकात की। यह पहली बार है जब उषाबाई बीजेपी (BJP) कार्यालय आई है। इस अवसर पर उषाबाई ने पार्टी से राजा सिंह को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

उषाबाई ने पार्टी से अपने पति पर पार्टी के निलंबन को वापस लेने की अपील की। राजा सिंह की पत्नी ने कहा कि उसका पति हिंदू धर्म के संरक्षण के लिए लड़ रहा है। इसीलिए तेलंगाना सरकार ने उसे जेल में डाल दिया है।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार, बंडी संजय ने पहले ही राजा सिंह पर लगाए गए निलंबन को उठाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को एक पत्र लिखा है। यह भी फैसला लिया गया कि राजा सिंह को कानूनी सहायता प्रदान किया जाये।

खबर है कि भाजपा जल्द ही राजा सिंह पर लगाये गये निलंबन को वापस लिया जाएगा। रघुनंदन राव और रामचंद्र राव पहले से ही पार्टी की ओर से राजा सिंह को कानूनी सहायता प्रदान कर रहे हैं। विधायक राजा सिंह ने पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X