रामायण में महामंत्री सुमंत्र की भूमिका निभाने वाले चंद्रशेखर का निधन, पवन हंस में अंतिम संस्कार

हैदराबाद : फिल्मी जगत में एक और अभिनेता का निधन हो गया। रामायण में महामंत्री सुमंत्र का चरित्र निभाने वाले चंद्रशेखर (98) का आज देहांत हो गया है। बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता अशोक शेखर और उनके बेटे ने मीडिया को बताया कि आज (बुधवार) सुबह 7 बजे आवास पर अंतिम सांस ली। वृद्धावस्था और खराब स्वास्थ्य के कारण उनकी नींद में ही मृत्यु हो गई।

मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले चंद्रशेखर ने साल 1954 में शांताराम द्वारा निर्देशित ‘सुराग’ के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा और कई फिल्मों में एक चरित्र कलाकार के रूप में काम किया। उन्होंने ‘कवि’, ‘मस्ताना’, ‘बसंत बहार’, ‘काली टोपी लाल रुमाल’, ‘गेट ऑफ इंडिया’, ‘फैशन’, ‘धर्म’, ‘डांस-डांस’, ‘लव-लव-लव’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। चंद्रशेखर ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1964 से ‘छ छ छ’ के साथ निर्माता और निर्देशक बन गये थे।

चंद्रेशेखर ने साल 1966 में स्ट्रीट सिंगर फिल्म बनाई। साल 1970 में परिचय, कोशिश, खुशबू, मौसम और अन्य फिल्मों के लिए सहायक निर्देशक के रूप में भूमिका निभाई थी। इसके बाद रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक ‘रामायण’ में उनकी भूमिका की कई लोगों ने प्रशंसा की। चंद्रशेखर के निधन की खबर से कई फिल्मी हस्तियां शोक व्यक्त किया है। आज शाम जुहू के पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

https://twitter.com/arungovil12/status/1405040154658541569?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1405040154658541569%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.sakshi.com%2Ftelugu-news%2Fmovies%2Framayan-arun-govil-shared-emotional-post-co-actor-chandrashekhar-sudden-demise

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X