हैदराबाद: लॉरी की टक्कर से दो लोगों की मौत हो जाने की घटना डोमलगुड़ा थाना क्षेत्र में हुई। इंस्पेक्टर अंजाद अली के अनुसार अलवाल में रहने वाले साईनाथ अपनी पत्नी दो बेटियों, करीबी रिश्तेदार विश्वंत और उसकी पत्नी के साथ कार में शनिवार रात को कूकटपल्ली में पीवीआर सिनेमा मॉल में सेकंड शो फिल्म देखी। उसके बाद साईनाथ की बेटियों में से एक शारक्षि (6) के जन्मदिन के मौके पर रविवार तड़के करीब 2:15 बजे जन्मदिन मनाने के लिए टैंक बंड पहुंचे।

Also Read-
कार को साईनाथ ने साइड में रोकने के बाद विश्वंत 6 साल की सराक्षि को हाथों में लेकर टैंक बंड पर हुसैन सागर की तरफ पैदल सड़क पार कर रहे थे। उसी समय राजस्थान की लॉरी तेज गति से वहां से जा रही थी और दोनों को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। शारक्षि को किम्स अस्पताल और विश्वंत को गांधी अस्पताल ले जाया गया।
Also Read-
हालांकि किम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि शारक्षि की पहले ही मौत हो चुकी है। विश्वंत गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। साईनाथ की शिकायत पर केस दर्ज करके लॉरी ड्राइवर फारूख और हेल्पर सईद खान को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
