आंध्र प्रदेश: हनुमान की प्रतिमा ध्वस्त, मंदिर को गिराने जेसीबी, सीसीटीवी में सब कुछ हो गया रिकॉर्ड

हैदराबाद: विशाखापट्टणम जिले में अंजनेय स्वामी की प्रतिमा को ध्वस्त किये जाने से हड़कंप मच गया है। भीमिली चिनाबाजार के पास अंजनेय स्वामी की मूर्ति को कुछ लोगों ने तोड़ दिया।

मंगलवार की सुबह मूर्ति को खंडित किये जाने का पता चला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पाया कि घटना कल आधी रात के करीब की हुई है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई है। आशंका जताई जा रही है कि दो भाइयों के बेटों के बीच संपत्ति को लेकर हुए झगड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने आज सुबह मंदिर को गिराने के लिए जेसीबी भी लाई गई थी। आसपास की लोगों गुस्सा करने पर चालक जेसीबी को पीछे छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने जेसीबी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस सीसीटीवी पुटेज को खंगाल रही है। मंदिर के पास बड़े पैमाने पर पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X