गुरुकूल पब्लिशिंग: भव्य कार्यक्रम में लेखिका भगवती अग्रवाल ‘गुरुकूल बुक ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024’ से होगी सम्मानित

हैदराबाद : गुरुकूल पब्लिशिंग हैदराबाद की ओर से लेखिका भगवती अग्रवाल को पुस्तक ‘पूजा या विसर्जन अंतर्द्वद से रौशनी की ओर’ के लिए गुरुकूल बुक ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 28 जुलाई को सुबह 10 बजे से होटल एबोड (लकड़ी का पुल) में किया जाएगा। इस दौरान देश के 60 से अधिक लेखकों को भी उनके योगदान के लिए अवार्ड्स से सम्मानित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 63 लेखकों को भी गुरुकूल बुक ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 प्रदान किया जाएगा। दूसरे सत्र में सीखने और चर्चाओं पर केंद्रित होगा। लेखकों और उपस्थित साहित्यकारों के बीच मूल्यवान अंतर्दृष्टि और बौद्धिक संदेश आदान-प्रदान किया जाएगा। डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव मुख्य वक्ता कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

संबंधित खबर-

गौरतलब है कि गुरुकूल पब्लिशिंग हैदराबाद की ओर से गुरुकूल बुक ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024 यह पहला कार्यक्रम है। गुरुकूल पब्लिशिंग साहित्यिक प्रतिभा को बढ़ावा देने और लेखकों की पुस्तकों को दुनिया के साथ साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए समर्पित है। गुणवत्ता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता के साथ प्रकाशन उद्योग में तेजी से अपनी पहचान बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X